अपनी पहचान कैसे बनाएं (how to become popular in hindi)


कैसे अपनी पहचान बनायें-motivational thought in hindi

कैसे अपनी पहचान बनायें ( How to become famous in hindi)

Motivational thought in Hindi



नमस्कार दोस्तों प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक ब्लॉग StydyTrac पर आपका स्वागत है , आजकल हर व्यक्ति चाहता है की इस दुनिया में उसकी भी पहचान हो , उसे भी लोग जानें | और सबके दिमाग में हमेशा यह सवाल आता रहता है, की ऐसी कौन सी चीज़ है जो हमारी पहचान बना सकती है ?


आज की पोस्ट में हम इसी के बारे में बात करने जा रहे हैं | अगर आप भी अपनी पहचान बनाना चाहते हैं , तो इस पोस्ट को अंत तक पढ़िए |

सबसे पहले जो लोग इस समय प्रसिद्ध हैं हम उनके बारे में कुछ बात करते हैं | उदाहरण के तौर पर हम अक्षय कुमार को लेते है , अक्षय इस समय बॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध एक्टर हैं और instagram पर उनके सबसे ज्यादा followers हैं | अब जानते हैं की आखिर क्या कारण है की अक्षय सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है ?

इसका कारण है , अक्षय का सबसे अलग होना | अक्षय की अलग पहचान है ,उनके काम करने का तरीका अलग है , उनकी एक्टिंग का तरीका अलग है , और अक्षय वह काम करते हैं जो कोई नहीं करता है | अगर अक्षय की एक्टिंग अलग नहीं होती और मान लीजिये वह धर्मेन्द्र के जैसे एक्टिंग करते , तो क्या वह आज इतना आगे पहुँच पाते , नहीं | क्योंकि एक धर्मेन्द्र पहले से ही मौजूद है , तो दुनिया को दुसरे धर्मेन्द्र को जरुरत ही क्या है ?

अब दूसरा उदाहरण के रूप में हम संदीप महेश्वरी को लेते हैं , वह भी बहुत प्रसिद्ध हैं , संदीप महेश्वरी एक बिज़नस मैन , एक फोटोग्राफर और एक मोटिवेशनल स्पीकर हैं , उनके भी facebook , twitter और instagram पर लाखों followers हैं , लेकिन उनकी पहचान उनके बिज़नस की वजह से नहीं है , बल्कि उनके प्रेरणादायक विचारों के वजह से है , क्यों ? क्योंकि उनसे पहले तो बहुत से बिज़नस मैन हुए थे , लेकिन कोई मोटिवेशनल स्पीकर नहीं हुआ था , जो लोगों को प्रेरणादायक बाते बताता |

एक और उदाहरण हम ले लेते हैं , गूगल , गूगल का नाम तो आज की hightech दुनिया में बच्चा-बच्चा जानता होगा | 2000 ई० में शुरू हुआ गूगल आज दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन है | आखिर क्या कारण है की गूगल दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन बन गया ? इसका भी कारण सबसे अलग होना है , जिस समय गूगल शुरू हुआ , उस समय कोई दूसरा सर्च इंजन नहीं था | कोई जनता भी नहीं था की कभी सर्च इंजन नाम की भी कोई चीज़ होगी , लेकिन गूगल के संस्थापक लैरी पेज ने नया करते हुए 'गूगल' का निर्माण किया और उसका परिणाम आज आप देख सकते हैं | इस समय हर दिन अरबों लोग गूगल का इस्तेमाल करते हैं |

यह भी पढ़ें-

मिथुन चक्रवर्ती की जीवनी (खतरनाक नक्सलवादी से सुपरस्टार बनने तक )

रजनीकांत की जीवनी ( कुली से सुपरस्टार बनने तक )

सफलता पाने के 5 तरीके(हमारे देश के युवा बेरोजगार क्यों हैं?)

ऊपर के उदाहरणों से तो आप लगभग समझ ही गए होंगे की मै क्या कहना चाहता हूँ |

अगर आप चाहते हैं की दुनिया के लोग आपको भी जाने तो कुछ अलग कीजिये , कुछ अलग जिसको आप पसंद करते हैं | जैसे- मान लीजिये एक टोकरी में कुछ पीले फुल रखें हैं , वहां उन सभी फूलों की पहचान है की वह पीले फुल हैं , उसमे किसी एक फुल की कोई पहचान नहीं है , अब उन फूलों में एक लाल फुल भी मिला दें , तो उस लाल फुल की पहचान सबसे अलग होगी क्योंकि वह सबसे अलग है |

अगर आप दूसरों की नक़ल करने लगेंगे तो आपकी पहचान कभी भी नहीं बन पायेगी | जैसे- मान लीजिये किसी कंपनी का कोई उत्पाद है जो खूब चल रहा है , अब आपने भी उसी उत्पाद की नक़ल करके अपनी कंपनी का उत्पाद बाजार में ला दिया तो क्या वह चलेगा ? नहीं | क्योंकि जब लोगों को सारी सुविधाएँ पहले ही प्रोडक्ट से मिल रहीं है तो वह आपका प्रोडक्ट क्यों लें ? इसलिए अगर आप चाहते हैं की आपको लोग जानें तो कभी भी किसी की नक़ल मत कीजिये |

एक और उदाहरण ले लेते हैं , उस प्रोडक्ट का जो आजकल बहुत तेजी से मार्केट पर कब्ज़ा कर रहा है उसका नाम है रिलायंस "जिओ" | आज jio भारत में लगभग हर smartphone उपयोगकर्ता के पास होगा |

jio इतना तेज कैसे बढ़ा है ? क्या jio से पहले और टेलिकॉम कपनियां नहीं थी ? jio से भी पहले भी कई टेलिकॉम कंपनिया देश में थी , लेकिन jio सबसे अलग है | और उसके अलग होने के कारण ही उसे लोग इतना पसंद करते हैं | अगर jio भी अन्य टेलिकॉम कंपनियों की तरह होता तो क्या इतना आगे बढ़ पाता ? नहीं वह इतना आगे कभी नहीं बढ़ पाता |

ऊपर हमने जाना की कैसे अपनी पहचान बनायें | अब हम जानते हैं की कैसे अलग करें |

How to do different (कैसे अलग करें)


तो इसका बिलकुल ही साधारण उत्तर होगा की अगर आप कुछ अलग करना चाहते हैं तो अपने पसंद का काम कीजिये | इससे एक तो आप अलग कर पाएंगे और दूसरा आप काम के साथ-ही-साथ enjoy भी कर पाएंगे |

तो दोस्तों इस पोस्ट में आपने जाना की इस दुनिया में अपनी पहचान कैसे बनायें | अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया हो like बटन दबाइए और share कीजिये |

इस तरह की प्रेरणादायक लेख पाने मेल बॉक्स में पाने के लिए आप हमारे ब्लॉग की सदस्यता निशुल्क ले सकते हैं |

धन्यवाद !

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रकाश(Light notes in Hindi)

धातु का निष्कर्षण(Metallurgy in hindi)

पशु-पक्षियों के बारे में रोचक तथ्य(Animals amazing facts in hindi)